श्री चमकौर साहिब (पंजाब)
प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह को पंजाब का राजगायक घोषित किया गया है। श्री चमकौर साहिब में दास्तान-ए-शहादत मेमोरियल में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने यह एलान किया। सुखविंदर सिंह के अलावा कवि सुरजीत पातर के लिए भी शिरोमणि साहित्यकार के पुरस्कार का एलान किया गया है। सरकार की तरफ से दोनों को कैबिनेट रैंक दिया जाएगा। सीएम चन्नी ने कहा कि दोनों हस्तियों ने सिख इतिहास को यादगार बनाने में बड़ा योगदान दिया है, जिस वजह से पंजाब सरकार उन्हें यह सम्मान दे रही है।
सिख धर्म के पहले गुरु व संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर शहीदों की धरती श्री चमकौर साहिब में दो बड़े प्रोजेक्ट लोगों को समर्पित किए गए। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी श्री चमकौर साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए और इसके बाद सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के अधीन बनाई गई हेरिटेज स्ट्रीट का उद्घाटन किया।