Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हादसे को निमंत्रण देती रोड में धंसी पुलिया

सरदारपुरा जीवन (सीमा सन्देश न्यूज)। पक्काभादवां से पीलीबंगा रोड़ पर अयालकी के पास रोड़ पर एक पुलिया बनी हुई है। यह पुलिया पिछले काफी दिनों से क्ष्तिग्रस्त है पुलिया के बीच मे लगे पथर पूरी तरह धंस चुके हैं इससे हर समय वाहन चालक के लिए खतरा बना रहता है। हर रोज इस रोड से गुजरने वाले वाहन चालक तो इस गड्डे को टाल कर वाहन निकाल लेते हैं लेकिन अज्ञात वाहन चालक के लिए यह धंसी पुलिया खतरे से खाली नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे वाहन चालक के लिए है जब कार या मोटरसाइकिल इसके ऊपर से गुजरता है तो नियंत्रण खोने का डर रहता है पास के खेत मे काम करने वाले एक कास्तकार ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक के साथ आये दिन एक दो घटना देखने को मिलती है कई बार मोटरसाइकिल चालक नियंत्रण खो देता है जिससे वह गिर जाता है वाहन की भी क्ष्ति होती है । रात्रि के समय यह गड्डा बिल्कुल दिखाई नही देता है ।इस जगह पर कोई चेतावनी बोर्ड भी नही लगा जिससे वाहन चालक सचेत हो सके शायद कोई बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है यह पुलिया अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया तो कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *