दिवंगत एक्टर इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने कभी ऐसा व्यक्ति नहीं देखा, जिसने इरफान के जैसी कड़ी मेहनत की हो। सुतापा उन कई अन्य सेलेब्स में शामिल हैं, जिन्होंने सीरीज के एक एपिसोड में इरफान के बारे में बात की है। एपिसोड में सुतापा कहती हैं, ”जिस तरह से वो लोगों से बात करते थे, मुझे यकीन है कि हर कोई समझ सकता है कि उनमें किस तरह की ईमानदारी थी, जो उनकी बातों के जरिए दूसरे व्यक्ति तक पहुंची।”