एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील ठंड में सड़क किनारे बैठकर रिक्शावालों के साथ अलाव में हाथ सेकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सुनील ने खुद शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “ठीक है।” वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना ‘ठीक है’ बज रहा है। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर सुनील की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दिल जीत लेते हो भाई।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बस इसी अदा पर ही तो आपका फैन हूं सर।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप मिट्टी से जुड़े हुए व्यक्ति हैं सुनील जी।”