Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सुपरहिट तमिल फिल्म ‘ओथा सेरप्पु’ के हिंदी रीमेक में अभिषेक बच्चन की हुई एंट्री, शाहरुख खान की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म में सान्या मल्होत्रा आएंगी नजर

एक्टर अभिषेक बच्चन पिछली बार अप्रैल में रिलीज हुई फिल्म ‘द बिग बुल’ में नजर आए थे। अब उनके खाते से एक ऐसी फिल्म आई है, जो उनके करियर के लिए अच्छी साबित हो सकती है। वे जल्द ही तमिल फिल्म ‘ओथा सेरप्पु साइज 7’ के हिंदी रीमेक में लीड रोल प्ले करते दिखाई देंगे। उन्होंने चेन्नई में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अभिषेक ने निर्देशक आर पार्थिएपन की इस फिल्म की कहानी सुनी तो उनके होश उड़ गए, वे इससे बेहद प्रभावित हुए। यह एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिससे एक हत्या के लिए एक संदिग्ध के रूप में पूछताछ की जाती है। आर पार्थिएपन असल फिल्म के लेखक, निर्देशक, निर्माता और हीरो थे। वे अब इस फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन कर रहे हैं और अभिषेक बच्चन इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट अभिषेक के दिल के बेहद करीब है। तभी तो फिल्म पर चर्चा करने के लिए चेन्नई की उड़ान भरने से लेकर फिल्म के प्रोडक्शन तक में वे शामिल हैं। ‘ओथा सेरुप्पु साइज 7’ को ‘ओथा सेरुप्पु’ के नाम से जाना जाता है। यह 2019 में आई सुपरहिट तमिल थ्रिलर फिल्म है। पूरी फिल्म में दर्शकों को आर पार्थिएपन के अलावा बाकी सभी की आवाजें सुनने को मिलती हैं।

शाहरुख खान की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म में सान्या मल्होत्रा आएंगी नजर
शाहरुख खान लंबे समय से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर एटली की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर चर्चा में है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसमें शाहरुख लीड रोल में दिखेंगे। कुछ सप्ताह पहले ही इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को कास्ट किया गया है। अब खबर सामने आ रही है कि नयनतारा के बाद शाहरुख की इस फिल्म में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की भी एंट्री हो गई है। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू हो सकती है। अभी इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया गया है। फिल्म में बॉलीवुड के साथ साउथ फिल्मों के दिग्गज कलाकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी ने इस फिल्म का निर्माण किया है। यह क्राइम थ्रिलर है, जिसका निर्देशन शंकर रमन ने किया है। फिल्म में सान्या के अलावा विक्रांत मैसी और बॉबी देओल नजर आएंगे। एटली इस फिल्म को कई भाषाओं में बनाएंगे। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशंस की तलाश पूरी हो चुकी है। प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए लुक टेस्ट, कास्टिंग और अन्य पहलुओं पर कार्य भी पूरा हो चुका है। शाहरुख इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे।

आनंद एल राय की ‘एक्शन हीरो’ में जयदीप के साथ आयुष्मान खुराना का होगा मुकाबला
आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉक्टर जी’ की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में आयुष्मान आनंद एल राय की एक फिल्म ‘एक्शन हीरो’ को लेकर भी चर्चा में हैं। अब खबर सामने आ रही है कि वे आनंद की इस एक्शन फिल्म में जयदीप अहलावत के साथ मुकाबला करते नजर आने वाले हैं। यह एक एक्शन फिल्म होगी, जिसमें जयदीव और आयुष्मान आमने-सामने होंगे। इस फिल्म के साथ आयुष्मान एक्शन जॉनर में कदम रखेंगे। जयदीप को इस फिल्म में निगेटिव रोल निभाने के लिए कास्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक्शन करने के लिए आयुष्मान को कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी। कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म के शूटिंग शेड्यूल में बदलाव किए हैं। मेकर्स अब इस फिल्म को यूएस के बजाय यूके में शूट करने की योजना बना रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर के महीने में शुरू हो सकती है। फिल्म को अनिरुद्ध अय्यर गणपति निर्देशित करेंगे। डायरेक्टर के तौर पर अनिरुद्ध की यह डेब्यू फिल्म होगी।

अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘मेडे’ के लिए मनाने में केवल दो मिनट लगे: अजय देवगन
अजय देवगन हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा अजय के खाते में कई बड़ी फिल्में हैं। ऐसी ही एक फिल्म ‘मेडे’ है, जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अहम भूमिका में नजर आएंगे। अब हाल ही दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने खुलासा किया है कि ‘मेडे’ में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन को मनाने में उन्हें केवल दो मिनट लगे थे। उन्होंने कहा, “अमिताभ के साथ काम करके खुशी होती है। मैंने उनसे अधिक समर्पित अभिनेता कभी नहीं देखा। हम उनके सामने कुछ भी नहीं हैं। एक बार जब वह सेट पर रिहर्सल व सीन के बारे में सोचते हैं, तो इसे देखना एक अभूतपूर्व अनुभव होता है।” उन्हें इस फिल्म में शामिल होने में दो मिनट लगे। एक नैरेशन हुआ और वह इस फिल्म का हिस्सा बन गए। उन्होंने बताया कि वह अमिताभ को बचपन से जानते हैं। इस फिल्म के जरिए अजय निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। अजय फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। वे ‘मेडे’ में पायलट की भूमिका में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और बोमन ईरानी भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म का निर्माण अजय की प्रोडक्शन कंपनी ‘अजय देवगन फिल्म्स’ कर रही है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी 2015 में जेट एयरवेज की दोहा-कोच्चि उड़ान में हुई घटना पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *