Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इंडियन आइडल सीजन 12:सेकंड रनरअप रहीं सायली कांबले को शो खत्म होते ही मिला ब्रेक, मराठी फिल्म में सिंगिंग का मिला ऑफर

‘इंडियन आइडल सीजन 12’ की फाइनलिस्ट ‘मराठी मुलगी’ सायली कांबले का सपना पूरा हो गया है। जैसे ही इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले खत्म हुआ दूसरे ही दिन सायली को फिल्म के लिए प्लेबैक सिंगिंग करने का ऑफर मिल गया। सायली फिल्ममेकर राजन की मराठी फिल्म ‘कोल्हापुर डायरीज’ से फिल्म इंडस्ट्री में अपने पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।

सायली कहती हैं, ‘इंडियन आइडल में हिस्सा लेते वक्त मैं चाहती थी कि लोग मेरी गायकी को पसंद करें और फिल्म इंडस्ट्री में मेरे करियर की शुरुआत हो। मुझे ऐसा लगता है कि मैं काफी लकी हूं कि देखिए, यहां ग्रैंड फिनाले खत्म हुआ, और दूसरे ही दिन राजन सर ने उनकी फिल्म ‘कोल्हापुर डायरीज’ में गाने का मौका दिया। मैं राजन सर और संगीतकार अवधुत गुप्ते जी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया है।’

फिल्ममेकर जो राजन और अवधुत गुप्ते के साथ सायली।

फिल्ममेकर जो राजन और अवधुत गुप्ते के साथ सायली।

फिल्ममेकर जो राजन कहते हैं, ‘सायली टैलेंटेड सिंगर हैं। मैंने ‘इंडियल आइडल 12′ देखा और मैं उनकी आवाज का फैन हो गया। सायली ने अपने हुनर से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि लोगों को उनका यह गाना पसंद आएगा। साथ ही, वह एक सुरीली और कामयाब सिंगर साबित होंगी।’

सेकंड रनरअप रहीं सायली

‘इंडियन आइडल 12’ का ग्रैंड फिनाले 12 घंटे तक चला था। इस बार फिनाले की रेस में कंटेस्टेंट्स को अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। इंडियन आइडल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि टॉप-5 की जगह टॉप-6 कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस में थे। शो के फिनाले में अरुणिता जीत से सिर्फ एक कदम दूर फर्स्ट रनरअप रहीं। सायली कांबले सेकंड रनरअप बनीं और मोहम्मद दानिश चौथे नंबर पर रहे। पांचवें पर निहाल टोरो और शनमुख प्रिया छठे नंबर पर रहीं। ‘इंडियन आइडल’ के 12वें सीजन की शुरुआत नवंबर 2020 में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *