Friday, July 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सुप्रीम कोर्ट UP सरकार के एक्शन से संतुष्ट नहीं, पूछा- मामला जब 302 का है तो गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई?

लखनऊ/लखीमपुर

लखीमपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने पूछा है कि जब मामला 302 (हत्या) का है तो गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई? यूपी सरकार के वकील हरीश साल्वे ने कहा कि आशीष शनिवार को 11 बजे तक पेश हो जाएगा। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच में यूपी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से संतुष्ट नहीं है। यूपी सरकार को अपने से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जब तक कोई अन्य एजेंसी इस केस को नहीं संभालती है, तब तक मामले के सबूत सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *