Friday, July 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सूअर की किडनी इंसान में ट्रांस्प्लांट की गई; सूअर के भ्रूण में जीन एडिटिंग करके इसके अंग को इंसान में लगाने लायक बनाया

अमेरिका में सूअर की किडनी इंसान में ट्रांस्प्लांट की गई है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है। ट्रांसप्लांट न्यूयॉर्क के NYU लेंगॉन हेल्थ हॉस्पिटल में किया गया। विशेषज्ञों का कहना है, यह एक बड़ा कदम है। दशकों से ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे लोगों में जानवरों के अंग ट्रांसप्लांट करने का रास्ता साफ हो सकता है।

यह ट्रांसप्लांट प्रक्रिया आसान नहीं थी। इसके लिए वैज्ञानिकों को सालों पहले तैयारियां करनी पड़ीं ताकि सूअर की किडनी को इंसान का शरीर रिजेक्ट न कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *