मुंबई
भारत में अडाणी के सभी पोर्ट पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान से आए सामान पर बैन लगा दिया गया है। अडाणी पोर्ट ने कहा है कि वह इन देशों से आने वाले कार्गो को हैंडल नहीं करेगा। यह फैसला 15 नवंबर से लागू होगा। देश के कार्गो हैंडलिंग में अडाणी ग्रुप का 25% का बाजार हिस्सा है। कंपनी 13 पोर्ट पर अपना ऑपरेशन चलाती है।