Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सूदखोरों से परेशान किसान ने जान दी:बड़ी बेटी की शादी के लिए कर्जा लिया था, छोटी के दुपट्‌टे को फंदा बनाकर फांसी लगाई

धौलपुर

धौलपुर के जाटोली गांव में शनिवार तड़के एक किसान ने अपनी बेटी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से 6 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है। अधेड़ ने एक साल पहले बेटी की शादी के लिए खेत गिरवी रखकर कर्जा लिया था। ब्याज देने के बावजूद सूदखोरों ने खेत की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली थी। इससे परेशान होकर किसान ने जान दे दी। किसान के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने 4 सूदखोरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।

सदर थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि 50 साल के राकेश ने शनिवार सुबह घर में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। राकेश का 12 साल का बेटा सुबह उठा तो पिता को फंदे पर लटका देखा। तीन बेटियां दूसरे कमरे में सो रही थीं। राकेश की पत्नी भैंस को चारा डालने के लिए गई थी। राकेश ने ही पत्नी को चारा डालने भेजा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *