Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नाबालिग के कपड़े उतारकर बेल्ट से पीटा:चोरी के शक में पेड़ से बांधा

चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ के सूरजपोल गांव में एक नाबालिग के कपड़े उतार कर उसे बेल्ट से पीटने का वीडियो सामने आया है। मामला सामने आने के बाद चाइल्ड लाइन ने संज्ञान लेते हुए दो भाइयों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। मामला दर्ज होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना कोतवाली क्षेत्र में दुर्ग के पीछे सूरजपोल गांव में दो भाई शक्ति सिंह और राजेंद्र सिंह के घर में 2 महीने से 16 वर्षीय नाबालिग काम कर रहा था। बुधवार शाम को परिवार घर से बाहर गया था। वापस लौटे तो ताला टूटा मिला। घर की तलाशी लेने पर जेवर, कपड़े और करीब 25 हजार रुपए गायब थे। पास में ही काम करने वाले नाबालिग की पेंट भी पड़ी थी।

इस पर दोनों भाइयों को उस पर शक हुआ। गुरुवार दोपहर को नाबालिग उन्हें बस स्टैंड के पास मिला। दोनों भाई उसे खेत में ले आए। इसके बाद पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। दोनों भाइयों ने बेल्ट से नाबालिग की जमकर पिटाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *