Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सेंसेक्स 478 पॉइंट्स बढ़कर 60,545 पर बंद, निफ्टी 18,068 पर बंद, इंडसइंड बैंक का शेयर 10% टूटा

मुंबई

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 478 पॉइंट्स (0.80%) की बढ़त के साथ 60,545 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151 अंकों (0.85%) की तेजी के साथ 18,068 पर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर आज 10.52% की गिरावट के साथ 1,063 रुपए पर बंद हुआ।

आज सुबह सेंसेक्स 318 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 60,385 पर खुला था। हालांकि बाद में इसमें 200 अंकों की गिरावट भी आई। सेंसेक्स दोपहर तक 60 हजार के नीचे कारोबार कर रहा था। दोपहर बाद बाजार में फिर एक बार तेजी लौटी। आज बैंकिंग शेयर्स में मिला-जुला रुझान रहा। कैनरा बैंक का शेयर आज 5% उपर 242 रुपए तक पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *