Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सेवादारों ने अस्पतालों में जाकर मरीजों, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारियों को बांटे फल

  • पूज्य गुरुजी की प्रेरणा पर चलते हुए दूसरी पातशाही की पावन याद में दिसम्बर माह में मानवता भलाई के कार्यांे में जुटे सेवादार
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज की पावन याद में दिसम्बर माह में हर रोज मानवता भलाई के कार्यों में जुटे हुए हैं। पिछले दो रविवार जहां जरूरतमंद परिवारों को गर्म वस्त्र, जूते आदि का वितरण किया गया वहीं तीसरे रविवार 19 दिसम्बर को कार्य नम्बर 132 (शुभकामना) के तहत शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की ओर से सरकारी अस्पतालों में फल वितरित किए गए। इसी क्रम में हनुमानगढ़ टाउन स्थित महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय में हनुमानगढ़ ब्लॉक की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों व साध-संगत की ओर से मरीजों को फ्रूट किट वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *