हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भटनेर पर्यावरण विरासत एवं गोसेवा समिति की ओर से बेसहारा गोवंश को रात्रि में कड़ाके की ठण्ड से बचाने के लिए पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी रात्रि 9 बजे से गुड़ खिलाने के कार्य का शुभारम्भ टाउन धानमंडी से किया गया। इस मौके पर फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सन्तराम जिन्दल की ओर से इस कार्य का आगाज किया गया। इस दौरान सन्तराम जिन्दल ने कहा कि सर्द मौसम को देखते हुए इस बार रात्रि में कड़ाके की ठण्ड का प्रभाव करीब एक माह तक रहेगा। इस कारण समिति को गुड़ के ज्यादा डिब्बों (कार्टून) की आवश्कता होगी। इसके लिए वे व्यापारियों से बात कर व्यवस्थाए करवाएंगे।