Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सौम्या कांबले बनीं शो की विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 15 लाख रुपए और एक स्विफ्ट कार

पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2’ की सौम्या कांबले को इस सीजन का विनर घोषित किया गया है। उन्हें एक ट्रॉफी, 15 लाख रुपए का चेक और स्विफ्ट कार ग‍िफ्ट में मिली है। साथ ही उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को 5 लाख रुपए के चेक से सम्मानित किया गया है। मनीष पॉल द्वारा होस्ट किए गए इस शो के जज टेरेंस लुईस, गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा हैं। हालांकि, मलाइका शो के फिनाले एपिसोड का हिस्सा नहीं थीं। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के जज शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर भी इस शो के फिनाले का हिस्सा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *