एक्ट्रेस तारा सुतारिया प्रोड्यूसर मुराद खेतानी की अगली फिल्म में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तारा ने ये प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। ये एक्ट्रेस की पहली सिंगल लीड फिल्म होगी। ये एक थ्रिलर-ड्रामा जॉनर की फिल्म होगी, जिसमें तारा अपने एक नए अंदाज में नजर आएंगी। मेकर्स जल्द ही इस फिल्म और तारा के ऑन बोर्ड होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।