Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्कूल क्रमोन्नत करने की मांग

श्रीविजयनगर। निकटवर्ती गांव 14-15 बीजीडी के ग्रामीणों ने एसडीएम प्रियंका बिश्नोई को ज्ञापन देकर गांव की सार्वजनिक समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है। ग्रामीणो ने ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत 6 बीएलएम के गांव 14-15 बीजीडी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय को क्रमोन्नत किया जाए। गांव में स्थित सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व सहायक नर्स मिडवाइफरी के दोनों पद रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिक्त पदों पर जल्द स्थाई नियुक्ति करवाने, गांव में ग्रामीण खैल मैदान के लिए भूमि आवंटन की गई थी, जिसकी चारदीवारी ना होने के कारण मैदान पर अतिक्रमण होने की स्थिति बनी हुई है। मैदान का समतलीकरण व चार दीवारी का निर्माण करवाया जाये ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को खेलने का मौका मिले। इस मौके पर ग्रामीण रघुवीर चौधरी, खेतपाल वर्मा, कृष्ण जाखड़, दौलत कुमार, देशराज, रोहिताश कुमार, संन्दीप कुमार, मांगीलाल, विनोद कुमार, बबलू, प्रभूलाल, रवि कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *