बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हमेशा से ये कहते आए हैं कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बनना चाहती है। अब सुहाना को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही बतौर एक्ट्रेस लॉन्च की जाएंगी। जी हां, फिल्ममेकर जोया अख्तर अपनी अगली फिल्म से 21 साल की सुहाना को शो-बिज में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोया इन दिनों इंटरनेशनल कॉमिक बुक आर्ची के इंडियन एडेप्टेशन पर काम कर रही हैं। वह इस प्रोजेक्ट को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए बनाएंगी। यह एक टीनएज स्टोरी होगी जिसके लिए जोया को कई सारे यंग एक्टर्स की तलाश है जो फिल्म में दोस्तों की भूमिका निभा सकें। फिल्म की कास्टिंग अभी जारी है लेकिन मुख्य किरदार के लिए जोया को शाहरुख की बेटी सुहाना जम रही हैं। अभी सबकुछ बातचीत के दौर में है और अगर सुहाना और शाहरुख को स्क्रिप्ट ठीक लगी तो बात आगे बढ़ जाएगी और ये फिल्म सुहाना की लॉन्चिंग फिल्म होगी।
शॉर्ट फिल्म में दिख चुकीं सुहाना
सुहाना ने नवंबर, 2018 में आई ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ में काम किया था। अंग्रेजी में बनी इस 10 मिनट की शॉर्ट फिल्म में सुहाना की परफॉरमेंस काफी सराही गई थी और उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्सुकता जाग गई थी।

हालांकि, शाहरुख ने कहा था कि फिल्मों में कदम रखने से पहले सुहाना अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना अभी लंदन में फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रही हैं। कोर्स पूरा होने के बाद वो एक्टिंग में करियर बनाएंगी। उन्होंने फिल्म ‘जीरो’ में अपने पिता शाहरुख खान को असिस्ट किया