-जवाहर मार्केट का मामला
श्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। कोतवाली थाना क्षेत्र के जवाहर मार्केट में एक स्वर्णकार को अज्ञात व्यक्ति ने नकली सोना देकर धोखाधड़ी कर ली। इसका पता लगने पर स्वर्णकार ने पुलिस को मामले से अवगत करवाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 6 निवासी प्रकाश मराठा(54) पुत्र बजरंग मराठा ने रिपोर्ट में बताया उनकी जवाहरनगर मार्केट में सोना चांदी एक्सचेंज की दुकान है। जहां 23 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति सोना बदलवाने आया। उसे सोना बदल कर 42 ग्राम सोना दे दिया। उस व्यक्ति के जाने के बाद सोने की परख की गई तो वह चांदी निकली, उस पर सोने की पॉलिश की हुई थी। परिवादी के मुताबिक उसे दिए गए सोने की मशीन से जांच करवाई तो सोना सही दिखाया, लेकिन जब उसे काटकर देखा तो उसमे चांदी भरी हुई थी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई तो पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई सुरजीत सिंह के सुपुर्द कर दी। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)