संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने की मांग
श्रीगंगानगर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी किसान नरसंहार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष की आज शाम गिरफ्तारी होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त किए जाने की मांग करते हुए आंदोलन के आगामी चरण के लिए 12 अक्टूबर को देश भर में शहीद किसान दिवस मनाने का आह्वान किया है। मोर्चा ने किसानों से अपील की है कि 12 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले में तिकोनिया में पहुंचकर शहीद किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होकर श्रद्धांजलि दें। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)