Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्वर्ण मंदिर में बेअदबी का मामला: सीसीटीवी फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा

चंडीगढ़

अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में शनिवार रात को हुई बेअदबी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज से सामने आया है कि आरोपी शनिवार सुबह 11 बजे ही दरबार साहिब परिसर में पहुंच गया था। काफी समय तक श्री अकाल तख्त साहिब के सामने सोया भी रहा था। पुलिस ने मृतक के खिलाफ हत्या के प्रयास व धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज कर लिया है। वहीं पंजाब सरकार ने स्वर्ण मंदिर में बेअदबी की घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है।

पंजाब के गृहमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ऐसा लगता है कि वह व्यक्ति बेअदबी के लक्ष्य के साथ आया था क्योंकि वह वहां 9-10 घंटे था। उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की जांच कराएंगे।  रंधावा ने कहा कि 2018 में पंजाब सरकार ने गुरु ग्रंथ साहिब, भगवत गीता, कुरान और बाइबिल को चोट, क्षति या अपमान करने वाले को धारा 295A के तहत न्यूनतम 10 साल की कैद करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था। अब वे इसके बारे में फिर से भारत सरकार को लिखेंगे। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने स्वर्ण मंदिर में हुई घटना की निंदा की। आरएसएस ने मामले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *