Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेअदबी पर 2 दिन में 2 हत्याएं: अमृतसर के बाद कपूरथला में आरोपी की पीटकर ली जान

कपूरथला (पंजाब)

पंजाब में लगातार दूसरे दिन बेअदबी की वारदात के आरोपी की हत्या कर दी गई। अमृतसर के श्री दरबार साहिब में शनिवार को बेअदबी के आरोपी की हत्या के बाद रविवार को कपूरथला में भी बेअदबी का मामला सामने आया। इस मामले में भी आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। कपूरथला के गांव निजामपुर पुलिस चौकी के सामने स्थित गुरुद्वारा साहिब में लगे निशान साहिब की रविवार तड़के 4 बजे बेदअबी की कोशिश हुई। गुरुद्वारा साहिब में नितनेम करने पहुंची संगत ने एक व्यक्ति को बेदअबी करते हुए देखा तथा उसे पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने सिख जत्थेबंदियों के चंगुल से व्यक्ति को छुड़ाकर एक कमरे में बंद कर दिया लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने खिड़की तोड़कर पुलिस के सामने ही आरोपी को पीटकर मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *