Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़ घटना पर सियासत:योगी के मीडिया सलाहकार ने लिखा- हर लाश पर वोटों की खेती करने वाले राजस्थान क्यों जाएंगे

जयपुर

हनुमानगढ़ में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में कांग्रेस-बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है। वहीं, अब इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के सीएम के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी और राजस्थान सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ट्विटर पर भिड़ गए।

शलभ मणि त्रिपाठी ने अशोक गहलोत के बयान का 13 सेकंड का हिस्सा ट्वीट कर ​राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- ईमानदारी से सच स्वीकार करने के लिए आभार आदरणीय अशोक गहलोत जी, सच ही कहा आपने, हर लाश पर महज वोटों की खेती करने वाले राजस्थान क्यूं जाएंगे भला, उनको तो केवल राजनीति करनी है, उनसे संवेदना की उम्मीद करना बेवकूफी ही तो है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *