Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़ में घर वालों की बात से नाराज होकर लगाई फांसी

हनुमानगढ़. परिजनों की किसी बात से नाराज होकर 17 वर्षीय किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जंक्शन के हाऊसिंग बोर्ड में शनिवार को यह घटना हुई। परिजनों ने जब किशोर को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही रविवार को होगी। जानकारी के अनुसार दीपांशु पुत्र मांगूराम ने घर में जाल से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मांगूराम शिक्षक हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपांशु किसी बात को लेकर नाराज था। संभवत: गुस्से में आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
नशीली दवा का मुख्य सप्लायर रिमांड पर
हनुमानगढ़. कार से नशीली दवा बरामदगी मामले में गिरफ्तार जोधपुर निवासी मुख्य सप्लायर को जंक्शन पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। उसका 21 जून तक रिमांड मंजूर कराया। सप्लायर समन्दर (22) पुत्र लालाराम कुमावत निवासी कोलू पाबूजी जोधपुर से पुलिस पूछताछ कर नशीली टेबलेट की खरीद-फरोख्त के कारोबार के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को जोधपुर क्षेत्र से दबोचा था। गौरतलब है कि 24 फरवरी को सदर थाने के तत्कालीन प्रभारी लखवीर सिंह ने गांव कमाना के पास नाकाबंदी के दौरान पीलीबंगा की तरफ से आ रही कार को रोका। उसमें दो जने सवार थे। कार में छिपाकर रखे गए 14 डिब्बे बरामद किए। उनमें 8390 नशीली गोलियां थी। पुलिस ने नशीली गोलियां व कार जब्त कर चालक रविन्द्र सिंह (26) पुत्र रामसिंह ढिल्लों निवासी जेठूके पीएस रामपुरा फूल, बठिण्डा, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके नाबालिग साथी को निरुद्ध किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जंक्शन थाना प्रभारी को सौंपी गई। आरोपी रविन्द्र सिंह ने रिमांड अवधि के दौरान जोधपुर निवासी समन्दर कुमावत से नशीली दवा खरीदने की जानकारी पुलिस को दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *