Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करवाने की मांग

  • कटला बैजनाथ सागरमल बिहाणी मार्केट के दुकानदारों ने सौंपा ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन में रेलवे स्टेशन रोड स्थित 50 वर्ष पुराने कटला बैजनाथ सागरमल बिहाणी मार्केट की दुकानों को लेकर उच्च न्यायालय जोधपुर की ओर से दिए गए स्टे के आदेशों की पालना करवाने की मांग को लेकर दुकानदारों ने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि इस मार्केट के दुकानदारों की ओर से उच्च न्यायालय जोधुपर में प्रस्तुत रिट याचिका में उच्च न्यायालय जोधपुर ने सोमवार को दुकानों को न तोड़ने योग्य मानते हुए यथास्थिति के आदेश पारित किए हैं। साथ ही दुकानों से सम्बधित किसी भी प्रकार की घटना या दुर्घटना होने पर स्वयं दुकानदारों को जिम्मेदार माना है। सोमवार को कुछ व्यक्तियों की ओर से मजदूरों व जेसीबी की मदद से बैजनाथ सागरमल बिहाणी ट्रस्ट की इमारत में तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की ओर से उक्त तोड़-फोड़ को रूकवाया गया। उक्त व्यक्तियों की ओर से जान-बूझकर कुछ दुकानदारों को क्षति कारित की गई। ज्ञापन में बताया कि मंगलवार को भी कुछ व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर उक्त ट्रस्ट की भूमि से र्इंटें वगैरहा उठाकर ले गए। वे उनकी दुकानों को भी क्षति कारित कर सकते हैं। क्योंकि उच्च न्यायालय की ओर से दुकानों से सम्बधित किसी भी घटना/दुर्घटना होने के लिए दुकानदारों को जिम्मेदार माना है। ज्ञापन में मांग की गई कि ट्रस्ट की भूमि से र्इंटें वगैरहा उठाकर ले जाने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्हें तुरन्त प्रभाव से ट्रस्ट की भूमि से हटाया जाए। यदि इस मामले को गम्भीरता से नहीं लिया गया तो दुकानदारों को मजबूरन खुद व दुकानों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रस्ट की इमारत के सभी दरवाजों पर अपने ताले लगाने पड़ेंगे। यदि दुकानदारों की ओर से लगाए गए ताले तोड़कर किन्हीं व्यक्तियों की ओर से किसी भी प्रकार की घटना को अंजाम दिया जाता है उसकी सारी जवाबदेही शासन व प्रशासन के साथ-साथ सभी जिम्मेदार अधिकारियों की होगी। दुकानदारों ने मांग की कि उच्च न्यायालय की ओर से सोमवार को दिए गए आदेश की पालना दुकानदारों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए न्यायहित में सुनिश्चित करवाई जाए। इस मौके पर पार्षद हिमांशु महर्षि, लविश, नारायण सहित कई दुकानदार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *