जैसलमेर
जैसलमेर से 31 अक्टूबर से हवाई सेवा शुरू होने वाली है। स्पाइस जेट ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। स्पाइस जेट पहली बार संडे को भी हवाई सेवाओं का संचालन करेगी। संडे फ्लाइट की जानकारी से लोगों में खुशी दुगुनी हो गई है। अब वीकेंड टूरिज्म को काफी बैनिफिट मिलने की संभावना है।
कोरोना काल के समय से हवाई सेवाएं बंद हैं, जिसे 31 अक्टूबर से शुरू करने की कंपनी ने घोषणा की थी। इसके लिए स्पाइस जेट ने एयरपोर्ट को अपना फ्लाइट शेड्यूल भेजकर अप्रूवल मांगा था। अप्रूवल मिलने के बाद स्पाइस जेट ने अपना फ्लाइट शेड्यूल अपडेट कर दिया है। फ्लाइट दोबारा शुरू होने से अब ज्यादा से ज्यादा सैलानी जैसलमेर आ सकेंगे और पर्यटन व्यवसाय फिर शुरू हो सकेगा।