Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हादसे में मौत:मोटरसाइकिल के सामने पशु आने से एक की मौत, अन्य घायल, नूरपुरा-सादुलशहर रोड पर हुआ हादसा

श्रीगंगानगर (सादुलशहर )
कस्बे से नूरपुरा रोड पर बुधवार देर रात हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। हादसा मोटरसाइकिल के सामने पशु आ जाने से हुआ। सड़क के बीच अचानक पशु सामने आने से चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और माेटरसाइकिल सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के समय मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे, इनमें से एक को डॉक्टरों ने हॉस्पिटल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया। अलीपुरा से आ रहे थे मृतक के भाई चिंटू ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई मनीष गोयल बुधवार रात अलीपुरा से सादुलशहर की तरफ आ रहा था। नूरपुरा-सादुलशहर मार्ग पर कस्बे के निकट सड़क पर पशु सामने आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। इससे मनीष और मोटरसाइकिल पर सवार उसका दोस्त मुकेश घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के साथ ही घायलों को संभाला गया तथा दोनाें को सादुलशहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मनीष केा मृत घोषित कर दिया। घायल मुकेश का इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *