एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ’83’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी ’83’ साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेट टीम के कैप्टन कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में हैं। फिल्म में सिंगर-एक्टर हार्डी संधू भी क्रिकेटर मदन लाल के किरदार में दिखाई देंगे।