नई दिल्ली
हार्दिक पांड्या ने अपनी अनूठी ऑलराउंड क्षमताओं के साथ भारतीय क्रिकेट में खुद को साबित किया। उन्होंने जनवरी 2016 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था और उसके बाद से मध्य क्रम में कुछ महत्वपूर्ण रन बनाए और समय-समय पर विकेट भी चटकाए। इसके अलावा उन्होंने अपने असाधारण फील्डिंग परफॉर्मेंस से भी सभी को अपना मुरीद बनाया। हालांकि, पांड्या का क्रिकेट करियर जब आसमान छू रहा था तो उनको पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी और इसकी सर्जरी उन्होंने अक्टूबर 2019 में लंदन में कराई थी। इसके बाद से वे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।