Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिंदुस्‍तान के दो सुदूर इलाकों में हो रही दो पेट्र‍ियोटिक वॉर फिल्‍मों की शूटिंग

मुंबई

इस साल ‘शेरशाह’, ‘भुज’ और ‘सरदार उधम’ जैसी पेट्र‍ियोटिक फिल्‍म रिलीज हो चुकी हैं। आगे ‘तेजस’ और ‘पिप्‍पा’ जैसी वॉर फिल्‍में आने वाली हैं। दिलचस्‍प बात यह है कि दोनों की शूटिंग हिंदुस्‍तान के सुदूर इलाकों में तय हैं। एक्‍शन डायरेक्‍टर विक्रम दाहिया ने दैनिक भास्‍कर से खास बातचीत में इसकी पुष्टि की। उन्‍होंने कहा,’ ‘तेजस’ की शूटिंग तो पोर्ट ब्‍लेयर में हो रही है। इसका कुल सात दिनों का शेड्यूल है।

ईशान खट्टर की ‘पिप्‍पा‘ के लिए हम दीवाली के बाद कोलकाता जा रहे हैं। वहां हम बांग्‍लादेश बॉर्डर वाले लोकेशन पर आठ नवंबर से शूट करेंगे। दोनों फिल्‍मों में काफी गन और मशीनगन फाइट हैं। ‘तेजस’ में कंगना गन और मशीनगन के मुकाबले एयर स्‍ट्राइक करती नजर आएंगी। ईशान वाली फिल्‍म के लिए 300 से ज्‍यादा गन और मशीनगन यूज साथ किए जाएंगे। जाहिर तौर पर वो सब डमी गन और खाली बुलेट्स होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *