Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शादी से पहले दोस्त की गर्लफ्रेंड ले भागा दूल्हा:6 साल के प्यार के बाद हो रही थी शादी, युवक को दुल्हन ने जड़ा चांटा

जोधपुर

जोधपुर में युवक शादी से पहले अपने दोस्त की प्रेमिका को लेकर भाग गया। युवक की जिस लड़की से शादी होने वाली थी, उसके साथ भी 6 साल से रिलेशन में था। आखिर दोनों परिवारों ने मिलकर रिश्ता तय कर दिया था। कार्ड भी छप चुके थे। दूल्हे के भागने की खबर सुन कर दुल्हन के होश उड़ गए। फिर वह परिवार के साथ थाने पहुंची और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया।

दूल्हा जिस युवती को लेकर भागा, उसके परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर जब पुलिस ने दूल्हे व उसकी प्रेमिका को थाने बुलाया तो दुल्हन ने युवक को थाने में ही थप्पड़ जड़ दिया। तीनों परिवार के लोग थाने में जुटे थे। कई घंटे तक वहां तमाशा चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *