बीकानेर
देश के साथ क्षेत्र में भी बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के बावजूद आमजन अभी तक कोताही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। जनता में कोरोना नियमों की पालना करवाने हेतु उपखण्ड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी और डिप्टी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों के साथ नगरपालिका कर्मी, उपखण्ड कार्यालय कर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला गया। एन एच 11 के घुमचक्कर चौराहे से शुरू हुई फ्लैग मार्च गांधी पार्क, सरकारी हॉस्पिटल, तुलसी सेवा संस्थान, रानी बाजार के साथ कई मुख्य गलियों से होता हुआ ऑटो स्टैंड तक गया। इस फ्लैग मार्च का दौरान उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी और सीओ दिनेश कुमार ने दुकानदारों, व्यापारियों, वाहन चालकों के साथ आमजन से आवश्यक रूप से मास्क पहनने की अपील की और मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगाया।