नई दिल्ली
31 अक्टूबर कई जरूरी काम करने की आखिरी तारीख है। अगर आप होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो HDFC बैंक का खास ऑफर इस महीने 31 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। इसके अलावा इस महीने PM किसान योजना में रजिस्ट्रेशन कराने पर आपको डबल फायदा मिल सकता है। हम ऐसे ही 4 काम आपको बता रहे हैं जो आपको इस महीने करने हैं।
HDFC बैंक में होम लोन
HDFC ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए होम लोन की दरों में कटौती की है। जिसके तहत ग्राहक 6.70 % सालाना की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ले सकेंगे। यह स्पेशल स्कीम 31 अक्टूबर 2021 तक उपलब्ध रहेगी।
SBI के YONO ऐप के जरिए फ्री में ITR भरना
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक YONO ऐप पर Tax2Win के जरिए फ्री में ITR भर सकते हैं। SBI के अनुसार ये ऑफर 31 अक्टूबर तक के लिए है। इसके बाद आपको इसके लिए तय फीस चुकानी होगी।