Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आलिया भट्ट की फिल्म में ऑफर हुआ था रिपोर्टर का रोल, डेट्स ना मिलने पर एक्टर ने ठुकरा दिया था ऑफर

संजयलीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी साल 2022 की शुरुआती में सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है। फिल्म में आलिया भट्ट माफिया क्वीन गंगुबाई के किरदार में हैं और अजय देवगन फिल्म में करीम लाला का कैमियो रोल प्ले करते नजर आएंगे। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी नाम जुड़ने वाला था, हालांकि नवाज का शेड्यल मैच ना होने पर बात नहीं बन सकी। इस बात का खुलासा खुद नवाज ने किया है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स और नवाजुद्दीन दोनों ही साथ करने में दिलचस्पी दिखा रहे थे, हालांकि एक्टर की डेट्स ना मिलने पर बात बनते हुए रह गई। रिपोर्ट के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को गंगुबाई काठियावाड़ी फिल्म में जर्नलिस्ट का रोल ऑफर किया गया था और दोनों पक्ष इस पर राजी थे, लेकिन डेट्स के चलते बात नहीं बन सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *