Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

1 करोड़ की अवैध दवाएं पकड़ी:केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा की टीम ने सांचौर में दवा गोदाम में छापा मारा

कोटा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा (उइठ) की टीम ने जालोर के सांचौर कस्बे में एक दवा के होलसेल व्यापारी के छापा मारा। गोदाम से दर्द निवारक गोलियों की बड़ी खेप मिली है। टीम ने गोदाम से टेबलेट व इंजेक्शन जब्त किए। इसे नारकोटिक्स ड्रग कहते हैं। इसे बिना परमिशन नहीं बेचा जा सकता। छापेमारी में जब्त दवा में निमार्ता फर्म का नाम नहीं था। साथ ही गोलियों के स्ट्रिप पर दर्ज विवरण भी मिटा हुआ था। इसे गैर कानूनी रूप से बनाकर अवैध रूप से ब्लैक मार्केट में बेचा जा रहा था। टीम ने मौके से 179.23 किलो वजनी कुछ 4 लाख 69 हजार 609 गोलियां जब्त की है।
उप नारकोटिक्स आयुक्त विकास जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के निवारक दल ने डीके सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। टीम ने सांचौर के गणपति मार्केट में मनोज भाई के दवा गोदाम पर दबिश दी। दबिश के दौरान गोदाम से नारकोटिक्स ड्रग जब्त की। जिस पर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया। जांच के दौरान सामने आया कि जांच एजेंसी को गुमराह करने के लिए आरोपी ने गोलियों के स्ट्रीप पर दर्ज डीटेल को मिटा रखा था।
आरोपी हनुमानगढ़, गुजरात में एनडीपीएस प्रकरण में जेल में भी रह चुका है। जमानत पर रिहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर विभाग द्वारा 6 दिन की विभागीय अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जाएगी। जिससे तस्करी के अंतरराज्य गिरोह का भंडाफोड़ होने की उम्मीद है।
कार्रवाई में निवारक दल के सदस्य डीके सिंह, अधीक्षक, विपिन कुमार गुप्ता, आरके चौधरी, राजेश वालिया, निरीक्षक शकील अहमद खान ,जगजीत सिंह, अमित कुमार, गजराज मीणा, सुरेंद्र कुमार, गायत्री देवी, उपनिरीक्षक रजत कुमार अवर सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।