Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

10 जनवरी से मिलेगा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश करने का मौका, 1 ग्राम सोने की कीमत 4,736 रुपए

नई दिल्ली

इन दिनों अगर आप सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में पैसा लगा सकते हैं। सरकार आपको एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के तहत 10 से 14 जनवरी तक सोने में निवेश का मौका मिलेगा।

इस बार सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 4,786 रुपए प्रति ग्राम का भाव तय किया है। ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यानी, आपको 1 ग्राम सोने के लिए 4,736 रुपए देने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *