Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

10 महीने में ही ताबड़तोड़ रिटर्न, 1 लाख रुपये के बने 66 लाख रुपये

नई दिल्ली

एक शेयर ने 10 महीने में ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। यह ईकेआई एनर्जी सर्विसेज (EKI Energy Services) के शेयर हैं। कंपनी के शेयरों ने 10 महीने में लोगों को 6500 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। ईकेआई एनर्जी सर्विसेज पिछले साल अपना आईपीओ लेकर आई थी। कंपनी ने 102 रुपये की कीमत पर इनवेस्टर्स को शेयर अलॉट किए थे। ईकेआई एनर्जी सर्विसेज, कॉर्बन क्रेडिट डिवेलपर और सप्लायर है। 

कंपनी के शेयरों ने दिया 6600 फीसदी के करीब रिटर्न
ईकेआई एनर्जी सर्विसेज के शेयर 7 अप्रैल 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 147 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 14 फरवरी 2022 को बीएसई में 9700 रुपये के स्तर पर हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले करीब 10 महीने में करीब 6600 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 7 अप्रैल 2021 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा करीब 66 लाख रुपये होता।