श्रीगंगानगर। पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लगभग 13 किलो अवैध पोस्त बरामद किया है।श्रीविजयनगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने बताया कि चक 33-जीबी में कल देर रात को अशोक पुत्र रामकुमार नाई को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 6 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अशोक ने पूछताछ में जानकारी दी है कि वह चक 8-बीएलएम निवासी किसी कुशालसिंह नामक व्यक्ति से पोस्त खरीद कर लाया था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस कुशालसिंह की तलाश कर रही है। वह फरार है। इस मामले की आगे जांच समेजा कोठी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर करतारसिंह को सौंपी गई है। रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में कल देर रात को इंस्पेक्टर जीतराम के बाजूवाला चौराहे के पास एक वाहन में अवैध रूप से लेकर जा रहे हनुमान नायक (25) निवासी वार्ड नंबर 15 श्रीबिजयनगर और भोगराज उर्फ राज माली निवासी चक 29 जीबी (शिवपुरी) को गिरफ्तार किया। कार की तलाशी लेने पर कार में 6 किलो 250 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए भोगराज ने कुछ दिन पहले ही पंजाब नंबर की यह कार किसी व्यक्ति से खरीदी थी। दोनों तस्करों से पूछताछ में पता चला कि वे रावला क्षेत्र में किसी पूनिया नामक व्यक्ति से पोस्त खरीद कर लाए थे। इस मामले की आगे जांच श्रीविजयनगर के थाना प्रभारी रामनारायण को सौंपी गई है।
पंजाब पहुंचाने थी अफीम
इस बीच जिले के सूरतगढ़ शहर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो तस्करों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अफीम की खेप को वे पंजाब में किसी को बेचने वाले थे। सूरतगढ़ शहर पुलिस ने कल बुधवार सुबह किशनपुरा आबादी के पास एक मारुति स्विफ्ट कार में सवार दो तस्करों रमेश चक 2-बीडी सुथार वाली ढाणी और अल्लाहबसाया निवासी डंडी फांटा मोहनगढ़, जिला जैसलमेर को 1 किलो 400 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में रमेश तथा अल्लाहबसाया ने बताया कि उन्होंने मोहनगढ़ के किसी जीतसिंह राजपूत के मार्फत पप्पू बिश्नोई निवासी रामदेवरा से 3 दिन पहले अफीम खरीदी थी। अफीम को बेचने के लिए पंजाब ले जा रहे थे। इस मामले की आगे जांच थाना में सब इंस्पेक्टर गोपालसिंह कर रहे हैं।पुलिस की रिमांड अवधि के दौरान कड़ी पूछताछ कर।
छावनी के पास नशेड़ी युवक गिरफ्तार