Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

13 दिन में राजस्थान में हुई 6.69 लाख जांच, 51 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले

जयपुर

राजस्थान में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस साल की शुरूआत से 13 जनवरी तक जितने भी टेस्ट किए गए, उनमें हर 13वां सैंपल पॉजिटिव निकला है। जिलेवार स्थिति देखें तो जयपुर में स्थिति सबसे खराब है, जबकि जालोर में स्थिति कंट्रोल में है।

मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक राज्य में पिछले 13 दिनों में 6 लाख 69 हजार 387 लोगों के टेस्ट करवाए गए हैं, जिनमें से 51 हजार 491 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है यानी हर 13वां व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। राज्य में जिलेवार स्थिति देखें तो जयपुर के अलावा जोधपुर, कोटा, बीकानेर और भरतपुर में भी स्थिति खराब है। यहां हर 8वें या 9वें व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव निकल रहा है। हालांकि इस मामले में अभी जालौर, करौली की स्थिति बहुत अच्छी है। जालोर में पिछले 13 दिन में 13 हजार 76 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से केवल 2 लोग ही पॉजिटिव निकले। वहीं करौली में 10,373 में से 8 जने ही पॉजिटिव मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *