अनूपगढ़ (सीमा सन्देश)। गांव 2 पीजीएम के चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में 15 एपीडी की टीम विजेता रही। शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता समापन समारोह के मुख्यातिथि कांग्रेस महिला अभिनेत्री रामदेवी बावरी थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा खेलों में आगे आ रहे हैं। वरिष्ठ अध्यापक गुरमीत सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाएं संसाधनों के अभाव में समाप्त हो जाती हैं। भामाशाहों को आगे बढ़कर खेल मैदानों को तैयार करना चाहिए। वरिष्ठ अध्यापक विनोद कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष प्रदीप सिंह बराड़ ने बताया कि प्रति. में कुल 35 टीमों ने भाग लिया । फाइनल मैच 15 एपीडी व 6 पीटीडी के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट आॅफ द प्लेयर ओमप्रकाश फौजी रहे।