उदयपुर
संगमरमर सा सफेद उदयपुर पर्यटकों को पसंद आने वाला दुनिया का दूसरा और एशिया का सबसे बेहतरीन शहर बन गया है। ट्रैवल एंड लैजर मैग्जीन ने अपने सर्वे में उदयपुर को ये रैंकिंग दी है। मैग्जीन ने हाल ही में अपने रीडर्स के अनुभव के आधार पर वर्ल्ड बेस्ट अवार्ड जारी किए हैं। मैग्जीन ने अलग-अलग कैटेगरी में अपने रीडर्स के सर्वे के आधार पर दुनिया के सबसे बेहतरीन शहर और होटल्स पर सर्वे किया था। इसमें सभी 8 कैटेगरी में उदयपुर आगे है। दुनिया के 25 सबसे बेहतरीन शहरों में भारत से चुने गए दो शहर राजस्थान से हैं। इसमें उदयपुर दूसरे और जयपुर 17वें नम्बर पर है। इस सर्वे में पिछले साल उदयपुर 8वीं रैंक पर था।

उदयपुर में जमीन पर उतरे बादल।
संस्कृति, सत्कार और खान-पान सहित कई पहलूओं पर मिलती है रैंकिंग
ट्रैवल एंड लैजर हर साल यह सर्वे कराता है। इसमें उसके पाठक दुनियाभर से इसमें शामिल होते हैं। इस साल जनवरी से मई के बीच अपने अनुभवों के आधार पर मैग्जीन ने टैवलर्स से वोटिंग करवाई। इसमें पिछले तीन साल के ट्रैवल एक्सपीरिएंस के आधार पर सुझाव मांगे गए। इस दौरान पर्यटकों ने शहरों में हुए अपने अनुभवों के आधार पर सुझाव दिए। इसमें शहर से जुड़ी संस्कृति, टूरिस्ट साइट्स, खूबसूरती, खान-पान, व्यवहार, आदर-सत्कार और खरीदारी सहित ओवरऑल एक्सपीरियंस के आधार पर पर्यटकों ने वोट किया।

सिटी पैलेस।
किस-किस कैटेगरी में भारत को कहां जगह
दुनिया के 25 सबसे बेहतरीन शहर: इस कैटेगरी में भारत से सिर्फ दो शहर उदयपुर और जयपुर हैं। उदयपुर दूसरे और जयपुर 17वें रैंक पर है। उदयपुर की खूबसूरत पिछोला झील और जयपुर की गुलाबी इमारतें लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई।

पीछोला झील।
एशिया के 15 सबसे बेहतरीन शहर: इसमें देश से तीन शहरों को जगह मिली है। उदयपुर इसमें पहले रैंक पर है, जयपुर 8वें और मुम्बई 15वें रैंक पर है।

बाहुबली हिल्स और बड़ी झील।
उदयपुर की झीलें, होटल, मेहमान नवाजी पर्यटकों को पसंद आईं
अपने खूबसूरती के लिए तो उदयपुर पूरी दुनिया में जाना ही जाता है। यहां की खूबसूरत झीलें, अद्भुत होटल्स, मेहमान नवाजी, मेवाड़ी खान-पान और संस्कृति पर्यटकों को खूब पसंद आती है। अपने फीडबैक में भी पर्यटकों ने उदयपुर को भारत का सबसे खूबसूरत शहर बताया है। उदयपुर की शाम भी दुनिया की सबसे खूबसूरत शाम मानी जाती है। यही वजह है कि उदयपुर दुनियाभर में खासा पसंद किया जा रहा है। डेस्टिनेशन वैडिंग, फिल्म शूटिंग के लिए भी शहर की अलग ही पहचान है।

होटल ऑबराय उदयविलास।
उदयपुर की जगह अब दुनिया में बन चुकी है: शिखा सक्सेना
उदयपुर की पर्यटन उप निदेशक शिखा सक्सेना का कहना है कि उदयपुर अब पर्यटन में दुनिया के नक्शे पर उतर चुका है। हर रैंकिंग, सर्वे में उदयपुर को जगह मिल रही है। ट्रैवल एंड लैजर के इस सर्वे में दुनिया में दूसरा सबसे पसंदीदा शहर आना बेहद खुशी की बात है। यह बताता है कि दुनियाभर के लोगों को उदयपुर सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।

फतहसागर झील।
इसके अलावा दुनिया के टॉप-100 होटल्स में भी उदयपुर का ओबेरॉय उदयविलास आठवें रैंक पर है। एशिया के टॉप-25 रिसॉर्ट होटल में भी उदयपुर का ओबेरॉय उदयविलास दूसरे रैंक पर है। देश के टॉप-5 रिसॉर्ट होटल में भी उदयपुर का ओबेरॉय उदयविलास पहले रैंक पर है।

अरावली की वादियां।

गणगौर घाट।

होटल लीला पैलेस।

अलसीगढ़ क्षेत्र में बह रहा खूबसूरत झरना।

रानी रोड़।

जग मंदिर।

जलबुर्ज से करणी माता।

उदयपुर शहर।

फतहसागर झील और अरावली की पहाड़ियां।