भानुप्रिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री का वह नाम है, जो कभी किसी परिचय का मोहताज नहीं रहा। उन्होंने कई तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा 90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। भानुप्रिया का जन्म 15 जनवरी, 1967 को आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी (रंगमपेटा गांव) में हुआ। 17 की उम्र में भानुप्रिया ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म 1983 में आई तमिल फिल्म ‘मेल्ला पेसुन्गल’ है।