Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पीओके में तेज हुई आतंकी संगठनों की हलचल

जम्मू

राजोरी-पुंछ सीमावर्ती जिलों में बर्फबारी से पहले घुसपैठ की कोशिशें बढ़ सकती हैं। खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा बलों के लिए अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में इस साजिश के संदेश इंटरसेप्ट किए गए हैं। सैन्य सूत्रों के अनुसार एलओसी के पार की हलचल को लेकर सटीक इनपुट मिले हैं, जिसके बाद सुरक्षा बलाें को अलर्ट कर दिया गया है। पाकिस्तान की आईएसआई ने एक तरफ कश्मीर घाटी टारगेट किलिंग की साजिश रची है तो दूसरी ओर राजोरी-पुंछ में एलओसी से आतंकियों को इस तरफ धकेलने की फिराक में है। बर्फबारी होने के बाद घुसपैठ के रूट लगभग बंद हो जाते हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि पीओके में लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद, अल-बद्र के बीच कई बैठकें हो रही हैं। वे अधिक से अधिक आतंकियों को राजोरी-पुंछ में बर्फबारी शुरू होने से पहले धकेलने की साजिश रच रहे हैं। एजेंसियों द्वारा इंटरसेप्ट किए गए संदेशों के अनुसार यह भी पता चला है कि पाकिस्तान की इंटर सर्विस इंटेलिजेंस इन संगठनों को तमाम तरह का सामान पहुंचा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *