Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

2 साल में चौथी बार इमरान खान ने टिकटॉक से बैन हटाया, कहा- अश्लीलता फैलाना बंद करे सोशल मीडिया ऐप

इस्लामाबाद

पाकिस्तान सरकार ने दो साल में चौथी बार टिकटॉक पर लगा बैन हटा लिया है। चीन के इस सोशल मीडिया ऐप पर भारत और अमेरिका समेत कई देशों में बैन है। पाकिस्तान टेलिकॉम अथॉरिटी (PTA) ने कहा है कि टिकटॉक को अश्लीलता फैलाने वाले कंटेंट पर सख्ती से रोक लगानी होगी और PTA इसकी निगरानी करेगा।

इमरान सरकार के कई मंत्री और कट्टरपंथी संगठन कई बार टिकटॉक पर स्थायी बैन की मांग कर चुके हैं, लेकिन सरकार हर बार कुछ दिनों या महीनों का बैन लगाकर हटा लेती है। माना जा रहा है कि चीन की नाराजगी की वजह से बैन खत्म किया जाता है।

टिकटॉक ने फिर दिलाया भरोसा
पाकिस्तान टेलिकॉम अथॉरिटी के मुताबिक, टिकटॉक से कुछ दिनों से बैन को लेकर बातचीत जारी थी। यह बैन 20 जुलाई 2021 को लगाया गया था। तब पीटीए ने कहा था कि बैन इसलिए लगाया गया, क्योंकि कई संगठन और व्यक्ति लगातार टिकटॉक के बारे में शिकायत कर रहे थे। इसके बाद बाद टिकटॉक और पीटीए के बीच बातचीत शुरू हुई। टिकटॉक से कहा गया कि वो पाकिस्तान के कानूनों के हिसाब से ऑपरेट करे।

सरकारी एजेंसी के मुताबिक, टिकटॉक ने भरोसा दिलाया है कि वो मुल्क के कानून और कल्चर दोनों को ध्यान रखेगी। उसने ये भी भरोसा दिलाया है कि अगर किसी यूजर ने गाइडलाइन्स को तोड़ा तो उसका अकाउंट सस्पेंड किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *