Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

200 जनों को लगाई कोविड-19 वैक्सीन

  • एसकेडी यूनिवर्सिटी परिसर में कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर आयोजित
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। शिविर में विश्वविद्यालय एवं गुड डे डिफेंस स्कूल के अधिकारियों, कार्मिकों एवं आम नागरिकों को कोविशील्ड की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। शिविर के दौरान कुल 200 जनों का वैक्सीनेशन किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय कार्मिकों के साथ लायंस क्लब सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इससे पहले विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. डॉ. एसके दास, उपकुलपति प्रो. आरए मीणा, चेयरपर्सन दिनेश जुनेजा, लायंस क्लब अध्यक्ष मोहित बलाडिय़ा, डॉ. निशान्त, डॉ. प्रेमसिंह राघव ने टीकाकरण शिविर का उद्घाटन किया। विश्वविद्यालय प्रशासक प्रो. छत्रसाल सिंह राघव के निर्देशन में सर्वप्रथम डोज लगवाने वालों का पंजीयन किया गया। डोज लगवाने वालों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए बैठक व्यवस्था की गई। आम नागरिकों ने विश्वविद्यालय की ओर से की गई व्यवस्थित व्यवस्था को सराहा। शिविर के दौरान गुरु गोबिन्द सिंह चैरीटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। शिविर में डबलीराठान पीएचसी डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ ने सेवाएं दी। इस मौके पर डॉ. राधेश्याम, डॉ. वीरसिंह, डॉ. कबीर शर्मा, डॉ. गरिमा बंसल, डॉ. राजपाल चौधरी, डॉ. ललित कुमार, डॉ. सपना, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. राजेन्द्र कुमार, डॉ. पवन राजपुरोहित, डॉ. कमलेश शर्मा, डॉ. अक्षय सिंह, डॉ. विपिन आदि मौजूद रहे। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी तरह प्रशासन का सहयोग करते रहने के लिए आश्वस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *