24 ग्राम चिट्टा बरामद, बाइक सवार तीन युवक गिरफ्तार
by seemasandesh
एक नाबालिग भी निरुद्ध, जंक्शन पुलिस की डीएसटी के सहयोग से कार्रवाई हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस ने बाइक सवार चार जनों के कब्जे से 24 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। जबकि चौथे को नाबालिग होने के कारण निरुद्ध करने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई बाइपास पर रीको क्षेत्र में डीएसटी के सहयोग से की गई। जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस थाना की उप निरीक्षक विशु वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार देर शाम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बाइपास पर रीको क्षेत्र में एसटीजी नहर की पटरी पर दो मोटर साइकिलों पर सवार चार जने संदिग्धावस्था में घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां दो बाइक के पास खड़े चार जनों ने पुलिस टीम को देख भागने का प्रयास किया।