जिला विशेष दल के सहयोग से पुलिस ने की कार्रवाई
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अवैध हथियारों की रोकथाम व धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत कार्रवाई करते हुए टाउन पुलिस ने बुधवार देर रात जिला विशेष दल के सहयोग से कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा सहित घूमते गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।