टीवी की पॉपुलर पर्सनालिटी, मॉडल और बिजनेसवुमन काइली जेनर ने 13 जनवरी को सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाली महिला बनकर रिकॉर्ड कायम किया है। इंटरनेशनल सेलेब काइली के 301 मिलियन यानी 30 करोड़ फॉलोवर्स हो चुके हैं। काइली 300 मिलियन फॉलोवर्स हासिल करने वाली दुनिया की पहली सेलिब्रिटी भी हैं। इनसे पहले इंस्टाग्राम की ऑफिशियल प्रोफाइल के 460 मिलियन और फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 389 फॉलोवर्स हैं।