बंगाल के बनगांव स्टेशन पर उतरेगा,वहाँ से ट्रकों में बांग्लादेश पहुंचेगा
श्रीगंगानगर। इलाके से बांगलादेश के लिए किन्नू को लेकर किसान स्पेशल ट्रेन ( गुड्स ट्रैन)इसी माह 30 तारीख को पहली बार दूरस्थ क्षेत्रों के लिये रवाना होगा। किन्नू संघ के अध्यक्ष अरविंद गोदारा व सचिव श्यामलाल बगड़िया ने इस सम्बंध में सोमवार को जेडआरयूसीसी सदस्य भीम शर्मा की मौजूदगी में श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन के सीबीएस सुशील कुमार सिंह व सीपीएस कपिल भम्बरी को किन्नू संघ की ओर से डिमांड व किराये की अग्रिम राशि जमा करवा दी। जेडआरयूसी सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि फिलहाल किन्नू से सम्बंधित व्यापारियों, किसानों व वैक्सिंग प्लांट संचालकों की संस्था किन्नू संघ की ओर से पश्चिम बंगाल के बनगाँव जंक्शन के लिये रैक की डिमांड की गयी हैं। किन्नू के सही समय व सुरक्षित बांग्लादेश तक पहुंचने के बाद व्यापारी इस पर आगे और रैक की डिमांड करेंगे। बीकानेर रेल मंडल प्रबन्धक राजीव श्रीवास्तव के अनुसार श्रीगंगानगर से बंगलादेश के लिये करीब 40 घण्टे का रनिंग टाइम होगा इसके कुछ घण्टे कम व ज्यादा हो सकते हैं।