Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गैस सिलेंडर वितरक ने स्वीकारी गलती

  • उपभोक्ता को वितरित गैस सिलेंडर में निर्धारित से कम गैस होने का मामला
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    उपभोक्ता को वितरित गैस सिलेंडर में निर्धारित से कम गैस होने के मामले में सोमवार को सम्बन्धित गैस एजेंसी के गैस सिलेंडर वितरक ने उपभोक्ता के घर पहुंच लिखित में अपनी गलती स्वीकार की। साथ ही कहा कि भविष्य में ऐसी गलती न हो, इसके लिए वितरित करते समय गैस सिलेंडर का तौल किया जाएगा और निर्धारित वजन होने पर ही उपभोक्ता को सिलेंडर वितरण किया जाएगा। इस दौरान वार्ड नम्बर 54 के पार्षद सुनील अमलानी व जंक्शन की भटनेर गैस एजेंसी के संचालक सोहनलाल भी मौजूद थे। इनके सामने गैस सिलेंडर वितरक पप्पू भाटी ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि भविष्य में यह गलती नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *